देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
Spread the love

अजमेर, 10 जून। देश में सुशासन, विकास और राष्ट्र की मजबूती के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत अजमेर में विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे से विशाल रक्तदान शिविर से होगी। रक्तदान शिविर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस शिविर के माध्यम से समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा।
साथ ही भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए ऑपरेशन सिन्दूर एवं भारतीय वीरों के शौर्य को नमन करते हुए सायं 4:30 बजे से 6:30 बजे तक सुन्दरकाण्ड पाठ एवं महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था सायं 6:30 बजे से आगमन तक की जाएगी। ये समस्त कार्यक्रम आदर्श नगर नसीराबाद रोड स्थित मुकुंद गार्डन में आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रेरित करेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की जाती है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *