जनजाति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ – अभिषेक खन्ना

जनजाति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ – अभिषेक खन्ना
Spread the love

रिपोर्ट: प्रतीक पाराशर, अजमेर | कुशायता जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए जागरूकता और योजनाओं की सही जानकारी आवश्यक है। यह विचार जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने सावर पंचायत समिति सभागार में आयोजित अटल सेवा शिविर एवं प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित बैठक में व्यक्त किए।अभियान की गति को तेज़ करने हेतु खन्ना ने संबंधित ग्राम पंचायतों में फॉलोअप कैंप आयोजित कराने के निर्देश स्थानीय विकास अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के अंतर्गत सावर पंचायत समिति की 7 ग्राम पंचायतों के 11 गांव एवं भिनाय पंचायत समिति का एक गांव शामिल किया गया है।बैठक से पूर्व जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रद्धा सिंह, प्रशिक्षु आईएएस नेहा राजपूत, प्रधान प्रतिनिधि रायचंद बागड़ी एवं विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा का पारंपरिक रूप से साफा, माला, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।बैठक में सावर तहसीलदार भगवती प्रसाद वैष्णव, अर्जुन सिंह (विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय), गोपाल गर्ग (अधिशासी अभियंता जिला परिषद), जितेंद्र सिंह (ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी भिनाय), डॉ. राजेश गुप्ता (मुख्य चिकित्सा अधिकारी सावर), अशोक राव (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भिनाय), मधु गुप्ता (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सावर), अतिरिक्त विकास अधिकारी देवकरण बैरवा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के पश्चात मुख्य कार्यकारी अधिकारी खन्ना ने निर्माणाधीन पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com