तीन मंजिला बनेगी गांधी भवन लाइब्रेरी, पीछे की ओर से निर्माण हटेंगे,शहर से मांस की अवैध दुकानें व ठेले हटाएगा नगर निगम

Spread the love

तीन मंजिला बनेगी गांधी भवन लाइब्रेरी, पीछे की ओर से निर्माण हटेंगे

शहर से मांस की अवैध दुकानें व ठेले हटाएगा नगर निगम

विधानसभा अध्यक्ष ने ली नगर निगम व अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक

मानसून से पूर्व हो सभी नालों की सफाई

एडीए कराएगा एन्ट्री गेट का निर्माण व विभिन्न सड़कों का सौन्दर्यीकरण

          अजमेर,। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत अजमेर में बनने वाली गांधी भवन लाइब्रेरी तीन मंजिला होगी। इसमें एक साथ सैकड़ों विद्यार्थियों व पाठकों के बैठने की सुविधा होगी। नगर निगम शहर में अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानें व ठेले हटाएगा। मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई होगी। अजमेर विकास प्राधिकरण शहर के एन्ट्री गेट का निर्माण एवं विभिन्न सड़कों का निर्माण व सौन्यदर्यीकरण कराएगा।
          विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में नगर निगम व एडीए के अधिकारियों की बैठक ली।  देवनानी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि होटल अग्निकांड के बाद किए गए सर्वे की सूची 20 जून तक ऑनलाइन सार्वजनिक करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से होटल नाज अग्निकांड के बाद अजमेर के होटलों के सर्वे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब तक जितने होटलों, गेस्ट हाउस का सर्वे कर लिया गया है। उनमें से कितनों की स्वीकृति है, कितनी मंजिल है, ट्रेड लाइसेंस और फायर एनओसी आदि है या नहीं। इसकी सूची आगामी 20 जून तक सार्वजनिक हो जानी चाहिए। इस कार्य में ढिलाई बरदाश्त नहीं होगी। निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अब तक 585 होटलों का सर्वे किया जा चुका है। 
          देवनानी ने निर्देशित किया कि मानसून शीघ्र आना संभावित है। इससे पूर्व शहर के सभी नालों की सफाई कर ली जाए। इसके साथ ही आनासागर व वरूण सागर झील, बांडी नदी, आनासागर एस्केप चैनल व नालों में पानी की आवक के रास्तों व जलभराव के संभावित क्षेत्रों की भी सफाई सुनिश्चित की जाए। यह सारा कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परकोटा क्षेत्र एवं इसके बाहर नए होटल निर्माण, गेस्ट हाउस व व्यावसायिक निर्माण को बिजली-पानी कनेक्शन तभी दिए जाएं जब उन्हें नगर निगम से पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी हो। नालों के अंदर पाइप लाइनों को शिफ्ट करने का काम भी किया जाए। काला बाग व ब्रह्मपुरी नाले की भी विशेष सफाई करवाई जाए।
           देवनानी ने गांधी भवन में लाइब्रेरी क्रमोन्नत के प्रस्ताव पर भी अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इसे ग्राउण्ड के साथ तीन मंजिला डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसे इस तरह डिजाइन किया जाए कि सैकड़ों विद्यार्थी एक साथ बैठकर वहां अध्ययन कर सकेंगे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए अध्ययन की पूर्ण व्यवस्था रहेगी।
           देवनानी ने निर्देश दिए कि एलीवेटेड रोड़ के नीचे दोपहिया वाहनों की पार्किंग के प्रस्ताव भी तैयार हों ताकि इन बाजारों में खरीददारी करने आने वाले आमजन दोपहिया वाहन वहां खड़ें कर सके। एलीवेटेड रोड का नाम रामसेतु कर दिया गया है। इसका बोर्ड यथाशीघ्र लगाया जाए। चौपाटी के बाहर ठेलों को अन्यत्र खड़े करवाने के भी निर्देश दिए।  देवनानी ने ड्रेनेज के प्रस्ताव शीघ्र बनाने को कहा। नए सभागार के टेंडर भी शीघ्र आमंत्रिूम किए जाएंगे। 
          उन्होंने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि मित्तल अस्पताल से टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे तक सड़क का शीघ्र निर्माण हो। निगम इस मार्ग से अवरोध हटाएगा। जयपुर रोड एन्ट्री प्लाजा से बस स्टैण्ड तक सड़क का सौन्दर्यीकरण किया जाए। एडीए जल्द एन्ट्री प्लाजा का डिजाइन तैयार करें और काम शुरू करें। सभी नालों का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा हो। चौरसियावास तालाब से अतिक्रमण हटाएं और पानी की आवक सुनिश्चित करें। दूसरी कॉलोनियों में पानी ना भरे इसके लिए पक्की दीवार बनाएं। उन्होंने कई नई सड़कों के निर्माण पर भी चर्चा की। सेक्टर रोड़ बनाकर विकास किया जाए। वरूण सागर का विकास एवं भगवान झूलेलाल की मूर्ति का काम भी जल्द शुरू किया जाए। 
          बैठक में एडीए आयुक्त श्रीमती नित्या के., निगम आयुक्त श्री देशलदान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com