अजमेर विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना अटल आवासीय योजना की आवेदन पुस्तिका जारी

Spread the love

अटल आवासीय योजना की आवेदन पुस्तिका जारी

             अजमेर, । अजमेर विकास प्राधिकरण ने बहुप्रतीक्षित अटल आवासीय योजना चाचियावास की आवेदन पुस्तिका जारी कर दी है। रेरा पंजीकृत उक्त योजना चाचियावास ग्राम के समीप स्थित है, जो अजमेर-सीकर मुख्य सड़क से एक किलोमीटर दूरी एवं अजमेर रेल्वे स्टेशन व केन्द्रीय बस अड्डे से 14 किलोमीटर दूरी पर अवस्थित है। इसमें कुल 270 भूखण्ड हैं। इनमें से 191 भूखण्डों का लॉटरी द्वारा आवंटन किया जाएगा।
             एडीए आयुक्त  नित्या के. ने बताया कि राजस्थान नगरीय विकास (भूमि निष्पादन) नियमन 1974 के नियमों के अन्तर्गत आवासीय भूखण्डों का श्रेणीवार आरक्षण यथा सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति व जनजाति, मान्यता प्राप्त पत्रकार, दिव्यांगजन, निराश्रित और भूमिहीन एकल महिला व ट्रांसजेंडर का प्रावधान रखा गया है।
             उन्होंने बताया कि लॉटरी द्वारा आवंटन किए जाने वाले भूखण्डों को आय वर्ग के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में भी विभाजित किया गया है। आवेदन ऑनलाईन ही स्वीकार किए जाएंगे। सक्षम समिति द्वारा योजना की आरक्षित दर रुपये 16227/- प्रतिवर्ग मीटर निर्धारित की गई है। योजना के संबंध में समस्त जानकारी के लिए क्यू आर कोड स्कैन करें अथवा प्राधिकरण की वेबसाईट http://ada.rajasthan.gov.in विजिट करें। आवेदन प्रारम्भ करने की दिनांक एवं लॉटरी की दिनांक से शीघ्र अवगत कराया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com