आनासागर झील के गेट किए गए बन्द

आनासागर झील के गेट किए गए बन्द
Spread the love

आनासागर झील के गेट किए गए बन्द
अजमेर, 13 जून। आनासागर झील के जल स्तर के सुरक्षित लेवल तक पहुंचने पर झील के गेट को शुक्रवार को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में बन्द किया गया। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं प्रशासन के द्वारा आनासागर झील के गेट 30 मई को खोलने का निर्णय लिया गया। उस समय झील का गेज 13 फीट था। इसे बारिश से पहले 10 फीट के सुरक्षित लेवल तक धीरे धीरे लाया गया। वर्तमान में झील में जल का स्तर सुरक्षित लेवल पर होने के कारण झील के गेटों को बन्द किया गया है। इससे निचले इलाकों में बारिश के दौरान जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को गेट की आवश्यक जांच कर मरम्मत समय पर करने के निर्देश दिए गए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com