जिले के बैंकर्स को संवेदनशीलता के साथ सरकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश जिला कलक्टर लोक बन्धु ने शुक्रवार को प्रदान किए। वे बैंकर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।जिला कलक्टर लोकबन्धु ने कहा कि

जिले के बैंकर्स को संवेदनशीलता के साथ सरकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश जिला कलक्टर लोक बन्धु ने शुक्रवार को प्रदान किए। वे बैंकर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।जिला कलक्टर लोकबन्धु ने कहा कि
Spread the love

बैंकर्स संवेदनशीलता के साथ करें योजनाओं से लाभान्वित – जिला कलक्टर लोक बन्धु
अजमेर, । जिले के बैंकर्स को संवेदनशीलता के साथ सरकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश जिला कलक्टर लोक बन्धु ने शुक्रवार को प्रदान किए। वे बैंकर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
जिला कलक्टर लोकबन्धु ने कहा कि सरकार वंचित वर्ग को सशक्त करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इनमें से कई योजनाएं बैंकर्स के माध्यम से मूर्त रूप लेती है। सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर बैंकर्स को गम्भीरता से कार्य करना चाहिए। इसमें संवेदनशीलता आवश्यक है। प्राप्त आवेदनों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निस्तारित करें। किसी व्यक्ति के आवेदन पत्र के साथ दस्तावेज अधूरा होने पर पूर्ण करवाने के लिए सम्बन्धित से सम्पर्क करें।
उन्होंने कहा कि बैंकर्स को विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए। प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण का समय कम करने का प्रयास करें। बकाया आवेदनों का निस्तारण समय पर करने का प्रयास सभी स्तरों से होना आवश्यक है। समस्त बैंक अपने ऋण प्रभाग के साथ समन्वय रखकर आवेदन पत्रों को निस्तारित करें। विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर कार्य में तेजी लाकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना राज्य सरकार की फ्लेग्शिप योजना है। इसके लिए 2 हजार का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जाए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दस्तकारों के आवेदनों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का वेरीफेकेशन जारी होने के साथ ही समस्त पात्र किसानों की फसलों का बीमा करावें। जिले में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर फसल बीमा की कार्यवाही सम्पादित की जाए।
उन्होंने कहा कि धरती आबा अभियान के अन्तर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में बैंकर्स को विशेष कार्य करना चाहिए। बैंकों से जुड़ी योजनाओं का इन क्षेत्रों में संतृप्तिकरण को केन्द्र मंे रखकर कार्य करें। राजीविका के स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण तथा क्रेडिट लिंकेज की पत्रावलियों को 10 दिन की समय सीमा में निस्तारित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के आवेदनों को प्राप्त कर पात्र व्यक्तियांे को लाभान्वित करें।
इस अवसर पर अग्रणी विकास प्रबंधक संजय मीणा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा, राजिविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश सहित समस्त बैंकर्स एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com