पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

अजमेर, 25 जून। अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत कायड़ में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित कैम्प में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में जून माह में जन्मी बेटी से डॉ. मंजू बाघमार राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दो बच्चियों से कैट कटवाया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ. मंजू बाघमार द्वारा कहा गया कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के अन्तर्गत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अधिकाधिक योजनाओं का लाभ एवं कैम्प के उद्देश्य के अनुरूप आम नागरिक को लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें।

            उन्होंने कहा कि पखवाड़े के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में कैम्प पखवाड़े के दौरान ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में माह में जन्मी बेटी के लिए यह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही इस योजना के अन्तर्गत नारी की चौपाल में कैम्प स्थल पर महिला अधिकारिता विभाग की ग्राम साथिन के माध्यम से जाजम एवं नारी की चौपाल कार्यक्रम आयोजित करवाई जा रही है। इसमें महिलाओं से संबंधित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासोन्मुख योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं लाभान्वित वर्ग के विषय पर अवगत करवाया जा सकेगा। एक पौधा मेरे नाम से मेरे लिए, कन्या वाटिका कैम्प स्थल एवं उसके आस-पास बेटी के नाम का पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे है। इसके लिए विशिष्ट रूप से सहजन का पौधा लगवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी समन्वित प्रयास कर इस पखवाडे को सफल बनाए। लाभान्वित पक्ष को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने इस अवसर पर पट्टे भी वितरित किए।

इस अवसर पर उप निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती मेघा रतन, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी सहित ग्रामीण महिलाएं एवं साथिन उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *