केन्द्रीय सहकारी बैंक का बैंक मित्र बनाने एवं दुग्ध उत्पादकों के खाते खुलवाने के शिविर आयोजित

केन्द्रीय सहकारी बैंक का बैंक मित्र बनाने एवं दुग्ध उत्पादकों के खाते खुलवाने के शिविर आयोजित
Spread the love

अजमेर, 25 जून। भारत सरकार के सहकारिता में सहकार अभियान अन्तर्गत प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को केन्द्रीय सहकारी बैंक का बैंक मित्र बनाने एवं दुग्ध उत्पादकों के खाते खुलवाने के लिए संयुक्त कैम्पों का आयोजन किए गए। बैंक के कार्य क्षेत्र की समस्त कार्यरत पीडीएस के साथ कैम्प में अनुबंध निष्पादित किए जाएंगे। पीडीएस को माईक्रों एटीएम भी उपलब्ध कराये जाएंगे। 90 प्रतिशत राशि नाबार्ड से सहायता दी जाएगी। शेष 10 प्रतिशत राशि संयुक्त रूप से साझेदारों द्वारा वहन होगी। अजमेर डेयरी दुग्ध संघ में आयोजित कैम्प में बैंक की ओर से प्रबन्धक विकास श्रीमती निवेदिता अग्रवाल एवं सिस्टम ऑपरेटर श्री सुनील कुमार उपस्थित हुए। इनके द्वारा बैंक में दुग्ध समितियों के खाते खोलने एवं केवाईसी से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। उपस्थित कृषकोंदूध उत्पादक एवं दुग्ध समितियों को बैंक में खाता खोलने के प्रार्थना पत्र मय केवाईसी दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *