पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026मीडिया मॉनिटेरिंग कमेटी गठित
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026
मीडिया मॉनिटेरिंग कमेटी गठित
अजमेर, 5 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सम्बन्ध में लोक सूचना जारी होने की तिथि से मतदान की तिथि तक मीडिया में प्रकाशित, प्रसारित होने वाले सभी समाचारों पर गहन निगरानी के लिए तथा पेड न्यूज पर निगरानी रखने एवं जांच करने के लिए जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में मीडिया मॉनिटेरिंग कमेटी (एमएमसी) का गठन किया गया है। इसके लिए अजमेर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त श्रीमती निशा सहारण तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उप निदेशक श्री भानु प्रताप सिंह गुर्जर को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।