सरकारी नौकरी या चुनाव प्रचार? सरकारी कर्मचारियों पर रहेगी चुनाव आयोग की कड़ी नजर
सरकारी नौकरी या चुनाव प्रचार? सरकारी कर्मचारियों पर रहेगी चुनाव आयोग की कड़ी नजर
जयपुर। राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसके मद्देनजर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चुनावी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सरकारी कर्मचारी यदि किसी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार, चुनावी सभा में सक्रिय भागीदारी या अपने पद का प्रभाव इस्तेमाल करते पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र बनाए रखने के लिए सरकारी कर्मचारियों से चुनावी गतिविधियों से दूरी बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय अथवा अन्य नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।
साफ संदेश—सरकारी सेवा में हैं तो चुनाव प्रचार से रहें दूर, वरना कार्रवाई पड़ सकती है भारी।