राजगढ़ धाम में 16 अक्टूबर को भरेगा बाबा का विशाल छठ मेला11 से 20 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा महोत्सव, व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

राजगढ़ धाम में 16 अक्टूबर को भरेगा बाबा का विशाल छठ मेला11 से 20 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा महोत्सव, व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट
Spread the love

राजगढ़ धाम में 16 अक्टूबर को भरेगा बाबा का विशाल छठ मेला
11 से 20 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा महोत्सव, व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर 11 से 20 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 16 अक्टूबर को बाबा का विशाल छठ मेला आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मेला व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम नसीराबाद कल्पित शिवरान की अध्यक्षता में प्रशासनिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस, यातायात, चिकित्सा, सड़क, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एकतरफा यातायात व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस जाप्ते की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेला शुरू होने से पूर्व व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज, व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन सहित प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *