ग्रामीण सेवा शिविरों से जनसेवा को नई गति दे रही डबल इंजन सरकार : मंत्री सुरेश सिंह रावत

ग्रामीण सेवा शिविरों से जनसेवा को नई गति दे रही डबल इंजन सरकार : मंत्री सुरेश सिंह रावत
Spread the love

ग्रामीण सेवा शिविरों से जनसेवा को नई गति दे रही डबल इंजन सरकार : मंत्री सुरेश सिंह रावत

पानी की स्थाई समस्या के समाधान के लिए मुहामी में बनेगा मोर सागर बांध, पुष्कर क्षेत्र सहित संपूर्ण अजमेर जिला होगा पेयजल में आत्मनिर्भर

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज ग्राम पंचायत बांसेली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। मंत्री रावत ने शिविर स्थल पर प्रत्येक विभाग की स्टाल पर पहुँचकर आमजन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनापूर्वक और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

मंत्री रावत ने विशेष रूप से बिजली और जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्थाएं सुचारू और नियमित रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ग्रामीणों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए संकल्पित है।

मोर सागर बांध बनेगा पुष्कर क्षेत्र की जीवनरेखा
श्री रावत ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि अजमेर जिले की जल समस्या के स्थाई समाधान हेतु डबल इंजन की सरकार द्वारा “मोर सागर बांध” मुहामी में बनाया जाएगा, जिसकी आधारशिला यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रख चुके हैं।
यह बांध 2 वर्ष तक पानी की स्टोरेज क्षमता रखेगा और इसके माध्यम से पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के बीर, कायड, पुष्कर सरोवर, बूढ़ा पुष्कर, तिलोरा, उंटड़ा, सींगला सहित सभी प्रमुख तालाबों में पानी डाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे न केवल पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा, बल्कि भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जो किसानों की कृषि उत्पादन क्षमता और आजीविका वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा।

42.57 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
ग्राम पंचायत बांसेली में मंत्री रावत ने कुल 42.57 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया। इन कार्यों में शामिल हैं —

  • रा.उ.मा.वि. बांसेली, अजमेर ग्रामीण में 1 कक्षा कक्ष एवं शौचालय निर्माण – ₹19.57 लाख
  • हनुमान मेट के घर से सुगन जी मेट के घर तक सीसी ब्लॉक निर्माण – ₹4 लाख
  • पंचायत भवन के पीछे सीसी ब्लॉक निर्माण – ₹5 लाख
  • ग्राम पंचायत परिसर में सौंदर्यकरण – ₹2 लाख
  • रामस्वरूप भाटी से मदन भाटी तक सीसी ब्लॉक निर्माण – ₹5 लाख
  • चावण्डिया चारागाह विकास हेतु तारबंदी व पानी टैंक निर्माण – ₹5 लाख
  • पानी की टंकी से मुख्य देवनगर रोड तक नाला निर्माण – ₹2 लाख

ग्रामीणों ने मंत्री श्री रावत का किया भव्य स्वागत
शिविर स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री रावत का शिव नवयुवक मंडल बांसेली और ग्राम पंचायत बांसली द्वारा 51-51 किलो की मालाओं से भव्य अभिनंदन किया। ढोल-ढमाकों और जयकारों के बीच उपस्थित जनता ने अपने जनप्रतिनिधि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सच्चे जनसेवक के रूप में रावत जी ने दिलों में जीता विश्वास
पंचायत समिति सदस्य हंसराज वैष्णव ने ग्रामीणों की ओर से मंत्री श्री रावत को हाल ही में राशि ₹6.50 करोड़ की देव नगर-बांसेली-पुष्कर डबल लेन सड़क एवं ₹60 लाख की नवीन लाइब्रेरी स्वीकृत करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि “पुष्कर क्षेत्र का सौभाग्य है कि मंत्री श्री रावत जैसे जनसेवक हमारे प्रतिनिधि हैं। उनके कार्यकाल में पूरे प्रदेश में जल समृद्धि आई है — आज लगभग हर तालाब, एनिकट और नदी पानी से लबालब है, जो प्रदेश की खुशहाली का प्रतीक है।”

शिविर में आमजन को मिला त्वरित और पारदर्शी लाभ
जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने शिविर में लाभान्वितों को पट्टे, प्रमाण पत्र और विभिन्न सहायता अनुदान राशि वितरित की। इसी के साथ शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें —

  • आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण
  • मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी
  • स्वामित्व योजना के पट्टे वितरण
  • वृक्षारोपण एवं शौचालय स्वीकृति
  • चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण
  • पीएमजेवाय कार्ड निर्माण
  • पशु टीकाकरण
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना
  • पेंशन स्वीकृति, पोषाहार किट एवं बीज वितरण
    जैसी सेवाएँ शामिल रहीं।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य हंसराज वैष्णव, रतनलाल गुर्जर, सरपंच ओमप्रकाश पंवार, उप सरपंच हनुमान सिंगोदिया, संपत सुवाल, मांगीलाल अजमेरा, बंटी कोठी, गोपाल भाटी, सुनिल भाटी सहित समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जय जय पुष्कर राज।।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *