ग्राम पंचायत चाचियावास और कायड शिविर में राशि 119.65 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण

ग्राम पंचायत चाचियावास और कायड शिविर में राशि 119.65 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण
Spread the love

ग्राम पंचायत चाचियावास और कायड शिविर में राशि 119.65 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण

ग्रामीण सेवा शिविरों में संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री सुरेश सिंह रावत

_ रावत ने ग्राम पंचायत चाचियावास और कायड शिविर में राशि 119.65 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किए_

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज ग्राम पंचायत चाचियावास और कायड़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। मंत्री श्री रावत ने शिविर स्थल पर प्रत्येक विभाग की स्टाल पर पहुँचकर आमजन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनापूर्वक और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

मंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत व्यवस्थाएं, जनकल्याणकारी योजनाएं सुचारू और नियमित रूप से प्रभावी रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ग्रामीणों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए संकल्पित है।

119.65 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
ग्राम पंचायत चाचियावास में मंत्री रावत ने कुल 55.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया। इन कार्यों में शामिल हैं —

  • रा.उ. मा. वि. पदमपुरा में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष व दो शौचालय निर्माण राशि रू. 30.60 लाख
  • श्मशान में विकास कार्य चाचियावास, राशि 14.75 लाख
  • पदमपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास सीसी ब्लॉक निर्माण, राशि 10.00 लाख

ग्राम पंचायत कायड में मंत्री रावत ने कुल 64.30 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया। इन कार्यों में शामिल हैं —

  • राजकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र, कायड़ निर्माण, राशि 55.00 लाख
  • प्रेम जी यादव के घर के सामने से बाबुलाल माली की और सी.सी. सड़क, राशि 03.00 लाख
  • कायड में रावतों के बास में सामुदायिक स्नानघर निर्माण, राशि 04.00 लाख
  • नई पंचायत समिति में तारबंदी करके पौधारोपण, राशि 02.30 लाख

ग्रामीणों ने मंत्री रावत का किया भव्य स्वागत
शिविर स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री रावत का 51-51 किलो की मालाओं से भव्य अभिनंदन किया। ढोल-ढमाकों और जयकारों के बीच उपस्थित जनता ने अपने जनप्रतिनिधि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सच्चे जनसेवक के रूप में रावत जी ने दिलों में जीता विश्वास
मंडल अध्यक्ष बद्री गुर्जर ने कहा कि “पुष्कर क्षेत्र का सौभाग्य है कि मंत्री रावत जैसे जनसेवक हमारे प्रतिनिधि हैं। उनके कार्यकाल में पूरे प्रदेश में जल समृद्धि आई है — आज लगभग हर तालाब, एनिकट और नदी पानी से लबालब है, जो प्रदेश की खुशहाली का प्रतीक है।”

शिविर में आमजन को मिला त्वरित और पारदर्शी लाभ
जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने शिविर में लाभान्वितों को पट्टे, प्रमाण पत्र और विभिन्न सहायता अनुदान राशि वितरित की। इसी के साथ शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें —

  • आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण
  • मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी
  • स्वामित्व योजना के पट्टे वितरण
  • वृक्षारोपण एवं शौचालय स्वीकृति
  • चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण
  • पीएमजेवाय कार्ड निर्माण
  • पशु टीकाकरण
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना
  • पेंशन स्वीकृति, पोषाहार किट एवं बीज वितरण
    जैसी सेवाएँ शामिल रहीं।

कार्यक्रम में अर्जुन रावत प्रधान प्रतिनिधि, बद्री गुर्जर उप प्रधान , सुरजकरण गुर्जर पुर्व सरपंच , शिवराज गुर्जर , संजय सामरिया,भाजपा जिला अध्यक्ष जीवण प्रजापत सहित समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com