किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने सरकार को पत्र लिखकर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की। विधायक चौधरी के मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि समूचे अजमेर जिले में रबी फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीएपी उर्वरक की अनुपलब्धता

किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने सरकार को पत्र लिखकर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की। विधायक चौधरी के मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि समूचे अजमेर जिले में रबी फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीएपी उर्वरक की अनुपलब्धता
Spread the love

जिले में डीएपी खाद की भारी कमी: भाजपा राज में किसान बेहाल, ना सरकार किसानों को बीज दे पा रही- ना खाद

किशनगढ़ विधायक डॉ विकास चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रखी मांग- सरकार तुरंत संज्ञान लेकर किसानों को राहत प्रदान करावे।

मदनगंज-किशनगढ़
शनिवार, 4 अक्टूबर

किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने सरकार को पत्र लिखकर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की। विधायक चौधरी के मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि समूचे अजमेर जिले में रबी फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीएपी उर्वरक की अनुपलब्धता किसानों के लिए गंभीर संकट बन गई है। किसानों को खाद की दुकानों और सहकारी समितियां पर सुबह से शाम तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी डीएपी नहीं मिल रहा है। इस समस्या के कारण किसानों को अपनी फसलों की बिजाई में देरी हो रही है, जिससे किसानों की उपज और आय पर सीधा नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

विधायक चौधरी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि खाद केंद्रों पर किसानों को डीएपी के साथ नैनो डीएपी देकर मोटी रकम वसूल की जा रही है तथा कुछ स्थानों पर खाद की कालाबाजारी भी की जा रही है, जिससे छोटे किसानों के परेशानियां और भी बढ़ गई है।

विधायक चौधरी ने सरकार से मांग की किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, नैनो डीएपी की अनिवार्यता को हटाने व खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएं। साथ ही नियमित निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए ताकि खाद की उपलब्धता बनी रहे और किसानों को सही दाम पर खाद मिल सके।

विधायक चौधरी ने मीडिया को बताया कि सरकार पूरी तरह से फेल है। किसान कांग्रेस राज को याद कर रहा है, भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद,बीज भी नहीं दे पा रही है। सरकार के उदासीनता के कारण प्रदेश का अन्नदाता संकट में है। सरकार को चेतावनी देते हुए विधायक चौधरी ने कहा कि जल्द ही राहत प्रदान नहीं की जाएगी तो बड़े स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com