क्षेत्र के गांवों को चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट गांव” बनाना ही संकल्प : रावत

क्षेत्र के गांवों को चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट गांव” बनाना ही संकल्प : रावत
Spread the love

क्षेत्र के गांवों को चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट गांव” बनाना ही संकल्प : रावत

मंत्री श्री रावत ने ग्राम पंचायत भूडोल एवं रसूलपुरा में स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालय कक्षा कक्षों सहित कुल राशि ₹394.41 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को किए समर्पित

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने आज ग्राम पंचायत भूडोल एवं रसूलपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि *“क्षेत्र के हर गांव को चिकित्सा, शिक्षा, स्वच्छता, रोजगार एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट गांव बनाना मेरा संकल्प है। विकास के हर कार्य में पारदर्शिता और जनभागीदारी मेरी प्राथमिकता है।”

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
शिविर स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री रावत का ढोल-ढमाकों के साथ व 51 किलो की विशाल फूलमाला से भव्य स्वागत किया। जनसमूह में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।

भूडोल ग्राम पंचायत में ₹136.63 लाख के कार्यों का लोकार्पण
मंत्री श्री रावत ने ग्राम पंचायत भूडोल क्षेत्र में कुल ₹136.63 लाख की लागत से पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं —

  • आयुष्मान आरोग्य केन्द्र लाडपुरा निर्माण – ₹25.00 लाख
  • उप स्वास्थ्य केन्द्र लाडपुरा चारदीवारी – ₹5.65 लाख
  • रा.उ.मा.वि. भूडोल में दो कक्षा कक्ष निर्माण – ₹20.00 लाख
  • लाडपुरा खेल मैदान चारदीवारी – ₹15.00 लाख
  • रा.उ.मा.वि. भूडोल में लाइब्रेरी कक्ष निर्माण – ₹16.00 लाख
  • खोडा माता मंदिर के पास ट्यूबवैल निर्माण (भूडोल) – ₹1.98 लाख
  • कचरा संग्रहण केन्द्र निर्माण (लाडपुरा) – ₹10.00 लाख
  • लाडपुरा चौराहा बरामदा सुधार कार्य – ₹1.00 लाख
  • आईटी सेंटर दीवार निर्माण (भूडोल) – ₹3.00 लाख
  • लाडपुरा श्मशान घाट विश्राम स्थली – ₹4.00 लाख
  • श्मशान प्लेटफार्म व टीन शेड कार्य – ₹2.50 लाख
  • सार्वजनिक शौचालय निर्माण (लाडपुरा) – ₹3.00 लाख
  • सीसी ब्लॉक सड़कें (लाडपुरा) – ₹15.00 लाख
  • अटल ज्ञान केन्द्र निर्माण – ₹8.00 लाख
  • उप स्वास्थ्य केन्द्र भूडोल टीन शेड निर्माण – ₹0.50 लाख
  • खेल मैदान ट्यूबवैल निर्माण (लाडपुरा) – ₹2.00 लाख
  • सार्वजनिक वाचनालय निर्माण (लाडपुरा) – ₹4.00 लाख

रसूलपुरा पंचायत में ₹257.78 लाख के कार्यों का लोकार्पण
श्री रावत ने ग्राम पंचायत रसूलपुरा क्षेत्र में कुल ₹257.78 लाख की लागत से पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया —

  • राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मदारपुरा निर्माण – ₹185.00 लाख
  • खेल मैदान विकास कार्य (मदारपुरा) – ₹27.17 लाख
  • श्मशान विकास कार्य (गुवारड़ी) – ₹14.66 लाख
  • श्मशान विकास कार्य (मदारपुरा) – ₹12.49 लाख
  • श्मशान विकास कार्य (रसूलपुरा) – ₹14.46 लाख
  • खुला बरामदा निर्माण (ग्रा.पं रसूलपुरा) – ₹4.00 लाख

हरियालो राजस्थान का संदेश
मंत्री श्री रावत ने दोनों ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कर “हरियालो राजस्थान” का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों के बीच पट्टे, पोषाहार किट, बीज किट, बीमा राशि एवं अनुदान चेक वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया।

मंत्री श्री रावत का उद्बोधन
श्री रावत ने कहा — “हमारी सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचा रही है। प्रत्येक परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। भूडोल और रसूलपुरा जैसे गांव आज विकास की नई पहचान बन रहे हैं। जनता के विश्वास और सहयोग से ‘विकसित पुष्कर’ का सपना साकार होगा।”

मंत्री श्री रावत के नेतृत्व में सेवा, सुविधा और समर्पण का संगम
जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत ने कहा कि मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुष्कर क्षेत्र निरंतर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। गांवों से लेकर शहर तक हर स्तर पर सेवा, सुविधा और समर्पण का संगम स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।

गणमान्य की गरिमामयी उपस्थिति
शिविरों में भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य ज्ञान सिंह रावत, सरपंच सुमिता अजय रावत, अर्जुन नालिया, नरेंद्र चुंडावत, हंसराज चौधरी, सरपंच रामलाल, उप सरपंच मनफूल रावत सहित सैकड़ों ग्रामीण जन व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जय जय पुष्कर राज।।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com