छावनी परिषद वेरीड बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों की झड़ी, कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

छावनी परिषद वेरीड बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों की झड़ी, कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
Spread the love

नसीराबाद Anil Lohare

छावनी परिषद का वेरीड बोर्ड की बैठक मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छावनी परिषद के सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता और मनोनीत सदस्य सुशील गदिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

उड़ान स्कूल में दो विशेष शिक्षकों की नियुक्ति

बैठक के एजेंडे के अनुसार, छावनी परिषद द्वारा संचालित उड़ान स्कूल में संविदा आधार पर दो विशेष शिक्षकों की नियुक्ति को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही स्कूल के लिए अनुबंध आधार पर फिजियोथेरेपिस्ट की भर्ती को भी मंजूरी मिली।

दुकानों और नोहरे की नीलामी को मंजूरी

  • सप्लाई डिपो के निकट स्थित नोहरे की नीलामी
  • स्लॉटर हाउस के पास स्थित एक दुकान की नीलामी

इन प्रस्तावों को भी बोर्ड ने सहमति प्रदान की।

नसीराबाद में 65 नई स्ट्रीट लाइटें

छावनी क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर कुल 65 स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया है, जिससे रात के समय प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी।

एक करोड़ 25 लाख की लागत से नए सड़क कार्य

सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता ने बताया कि पिछली बोर्ड बैठक में 1 करोड़ 42 लाख की लागत से सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया था, जिनमें से अधिकांश सड़कें बन चुकी हैं जबकि शेष 26 नवंबर तक पूरी हो जाएंगी।
इस बैठक में भी 1 करोड़ 25 लाख की लागत से नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली।

मुख्य मार्गों पर गैंट्री बोर्ड

नसीराबाद के प्रमुख प्रवेश मार्गों—

  • श्रीनगर रोड
  • कोटा रोड
  • रेलवे स्टेशन रोड

पर आकर्षक गैंट्री बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे शहर की पहचान और सुंदरता में वृद्धि होगी।

पटेल उद्यान मार्ग पर पहली बार विक्टोरिया लाइट

पटेल उद्यान जाने वाले मार्ग पर पहली बार विक्टोरिया लाइट लगाने का निर्णय हुआ। यह चौपाटी क्षेत्र को और अधिक आकर्षक बनाएगी।

कचरा निस्तारण के लिए डेढ़ करोड़ का संयंत्र

ट्रेचिंग ग्राउंड में आधुनिक कचरा निस्तारण संयंत्र 1.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा, जो अगले 2-3 महीनों में पूर्ण हो जाएगा।

ड्रेनेज और सड़कों के लिए बड़े निर्णय

  • सरदार पटेल उद्यान के पास डाक बंगले की ओर पैदल पथ का निर्माण
  • नेहरू गार्डन की उत्तरी दिशा में नाले का निर्माण
  • लाल डिग्गी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास नाला निर्माण
  • अंबेडकर सर्किल के पास पुलिया व नाला
  • राज डेयरी से सिंधी बाजार तक सड़क मरम्मत और कुछ स्थानों पर CC रोड निर्माण

इन कार्यों से जलभराव की समस्या को दूर करते हुए जल निकासी में सुधार लाने का लक्ष्य है।

बैठक में अधिदर्शक विश्वेंद्र सिंह, जल–विद्युत फोरमैन सतीश कुमार, सफाई निरीक्षक रवि कुमार, संजय कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार यादव, कपिल मेहरा सहित छावनी परिषद का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *