आप आपरे साथे अभियान के साथ आप ने बजाया चुनावी बिगुल और ठोकी ताल

आप आपरे साथे अभियान के साथ आप ने बजाया चुनावी बिगुल और ठोकी ताल
Spread the love

आम आदमी पार्टी अजमेर ने आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अजमेर के सभी स्थानीय चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए आप आपरे साथे अभियान की शुरुआत की।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी अजमेर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ अजमेर जिले की समस्त नगरीय इकाइयों के वार्ड व पंचायत समिति में लोगों से मिलकर संवाद कायम करेंगे और उन की इच्छा जानेंगे।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त और जाति , धर्म , संप्रदाय की राजनीति करने वाली बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों से लोगों का मोह भंग हो चुका है अब उन्हें आम आदमी पार्टी की कार्य आधारित राजनीति की आवश्यकता है।
अजमेर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सनोद ने बताया कि इस अभियान के तहत हमारा अगले 15-20 दिन में प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर तक पहुँचने का लक्ष्य है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव व प्रदेश महिला विंग प्रभारी मीना त्यागी , आफ़ाक अली , हेमंत गहरवार व राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *