ब्यावर जिला कलेक्टर ने रायपुर तहसील के बूटीवास पटवारी को किया निलंबित

ब्यावर जिला कलेक्टर ने रायपुर तहसील के बूटीवास पटवारी को किया निलंबित
Spread the love

राजकीय कार्यों में ना बरते लापरवाही नहीं बरतने के दिए निर्देश जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने सोमवार को आदेश जारी कर रायपुर तहसील के अतिरिक्त पटवार मंडल बाबरा के ग्राम बूटीवास पटवारी भूराराम सिंघाड़िया को निलंबित किया ।जिला कलेक्टर ने रायपुर उपखंड अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सीसीए नियम 1958 के नियम 13 के तहत त्वरित प्रभाव से निलंबित किया ।जिला कलेक्टर के आदेशानुसार निलंबन काल में पटवारी भूराराम का मुख्यालय उपखंड कार्यालय मसूदा रहेगा एवं निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि राजकीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी सरकारी अधिकारी व कार्मिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करें ।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *