सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित कर आमजन को पहुंचाई जायेगी राहत

सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित कर आमजन को पहुंचाई जायेगी राहत
Spread the love

जिला परिषद, अजमेर। सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की परिवेदनाए भी प्राप्त होती है जिन पर जिला प्रमुख द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में जिला प्रमुख द्वारा दिनांक 05.11.2024 मंगलवार अपरान्ह् 12ः15 बजे से जिला परिषद परिसर स्थित अपने कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में जिला परिषद सहित अधीनस्थ विभागो के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

सुषील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का किया जायेगा आयोजन
जिला परिषद, अजमेर। सुशील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख की अध्यक्षता में दिनांक  05.11.2024 को अपरान्ह् 12.15 बजे से जिला परिषद सभागार में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में पंचायत समिति वार जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक बिन्दुओं के वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों के आवंटन व प्राप्ति की समीक्षा की जावेगी। बैठक हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा समस्त विकास अधिकारियों को समस्त योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट सहित उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किये है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *