जिला परिषद की साधारण सभा आज Ajmer

जिला परिषद की साधारण सभा आज Ajmer
Spread the love

अजमेर: जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में साधारण सभा एवं आयोजना समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

निजी सचिव दीपक कादिया के अनुसार, यह बैठक दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। साधारण सभा में गत बैठक की कार्रवाई विवरण की पुष्टि, पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना पर चर्चा, महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा और निजी आय से किए गए व कराए जा रहे कार्यों का अनुमोदन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद आयोजना समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं के वर्ष 2024-25 की दिसंबर, 2024 तक की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पीपल प्लान, थीमैटिक मास्टर जीपीडीपी और बीपीडीपी तैयार करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस बैठक में जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी (अजमेर और ब्यावर) भी मौजूद रहेंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *