कृषक प्रशिक्षण दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कृषक प्रशिक्षण दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Spread the love

अजमेर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा के अन्तर्गत अजमेर जिले के 40 किसानों के दल 7 दिवसीय अन्तर राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए। ये दल केन्द्रीय बकरी अनुसंधान केन्द्र मकधुम फरह मथुरा, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंस्थान केन्द्र मथुरा के लिए रवाना हुए। योजनान्तर्गत कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीक एवं अनुसंधान को जिले के किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चयनित प्रगतिशील कृषकों को अन्तर राज्यीय कृषक प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान कृषकों को वैज्ञानिक विधि से पशुपालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कृषक प्रशिक्षण दल को संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद अजमेर संजय तनेजा तथा उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा उषा चितारा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मौके पर विभाग के उप परियोजना निदेशक आत्मा कैलाश चन्द शर्मा एवं महेश वाधवानी भ्रमण प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी भिनाय महावीर प्रसाद लखेरा, किशनगढ़ के राजेन्द्र कुमार मीणा, सहप्रभारी कैलाश चंद बैरवा एवं वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार यादव उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *