जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन बुधवार को
अजमेर । जिलाकलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार 19 मार्च को ग्राम पंचायत सराना पंचायत समिति सरवाड़ में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक लोक सेवाएं विनीता स्वामी ने बताया कि रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मौके पर समस्त विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
Post Views: 406