विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योतिबा फुले जयंती पर किया माल्यार्पण

विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योतिबा फुले जयंती पर किया माल्यार्पण
Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने भारतीय समाज में समता, न्याय और शिक्षा के प्रति अपने अद्वितीय दृष्टिकोण से एक नई दिशा दी। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है और उनके संदेश आज भी समाज को जागरूक करने के लिए प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनसे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देवनानी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने न केवल सामाजिक सुधारों की शुरुआत की, बल्कि उन्होंने सभी को शिक्षा का अधिकार देने के लिए कड़ी मेहनत की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जासकता। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया और समाज के हर वर्ग के लिए समान अधिकारों की वकालत की। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने भारतीय समाज में एक ऐसा वातावरण तैयार किया, जिसमें हर व्यक्ति को शिक्षा और सम्मान प्राप्त हो। उनकी विचारधारा ने शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए। अध्यक्ष ने कहा कि युवा महात्मा फुले के जीवन से प्रेरणा लें। आज भी उनकी शिक्षा, समाज में व्याप्त असमानता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिलें, यही महात्मा फुले का सपना था और हम सबको इस दिशा में काम करना चाहिए।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *