जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों की श्रृंखला: चाचियावास स्कूल में कूलर भेंट, अस्पताल में फल वितरण

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों की श्रृंखला: चाचियावास स्कूल में कूलर भेंट, अस्पताल में फल वितरण
Spread the love

अजमेर । राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को चाचियावास स्थित मीनू स्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु दो कूलर भेंट किए गए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जनसेवा से जुड़े कई कार्य संपन्न किए गए।

मीनू स्कूल चाचियावास

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, कुन्दन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह चुण्डावत, सुरजीत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष बद्री गुर्जर, राजेश शर्मा, भोलाराम गुर्जर, सूरजकरण गुर्जर, अशोक मेघवाल और अमित भंसाली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा भावना के तहत मंत्री रावत के जन्मदिन पर जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में रोगियों के बीच फल वितरण किया गया। इसके साथ ही गोसेवा के तहत गौशालाओं में गायों को चारा खिलाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मंत्री रावत के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा उन्हें एक जनसेवक के रूप में प्रेरणास्रोत बताया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *