आज विभिन्न पंचायतों में लगेंगे वित्तीय समावेशन शिविर

आज विभिन्न पंचायतों में लगेंगे वित्तीय समावेशन शिविर
Spread the love

अजमेर। जिले में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में पुराने जनधन खातों की KYC प्रक्रिया पूरी की जा रही है, साथ ही हाल ही में वयस्क हुए व्यक्तियों के नए जनधन खाते भी खोले जा रहे हैं।

सोमवार को आयोजित होने वाले शिविरों के स्थान:

  • ग्राम पंचायत बड़लिया (अजमेर ग्रामीण)
  • ग्राम पंचायत गेगल (अजमेर ग्रामीण)
  • ग्राम पंचायत भराई (केकड़ी)
  • ग्राम पंचायत नीमोद (केकड़ी)

मंगलवार को आयोजित होने वाले शिविरों के स्थान:

  • ग्राम पंचायत खोरी (अजमेर ग्रामीण)
  • ग्राम पंचायत भमोलाव (अरांई)
  • ग्राम पंचायत सराना (सावर)
  • ग्राम पंचायत भटोलाव (सावर)

प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक बैंकिंग और बीमा योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *