महिला किसानों के सशक्तिकरण पर संवाद: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

महिला किसानों के सशक्तिकरण पर संवाद: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
Spread the love

आज जयपुर के मेरिएट होटल में कोर्टेव एग्रीसाइन्स (Corteva Agriscience) के तत्वावधान में “विकसित भारत के लिए जमीनी स्तर पर परिवर्तनकारी प्रभाव डालते हुए महिला किसानों का सशक्तिकरण” विषय पर एक उच्चस्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री रावत ने महिला किसानों की भूमिका को राष्ट्र की कृषि समृद्धि में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि — “जब तक गांवों की महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी, तब तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वास्तविक उन्नति संभव नहीं है। सरकार महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास कर रही है।”*

इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं की भूमि पर अधिकार, जल प्रबंधन में उनकी भागीदारी, और प्रशिक्षण व तकनीकी सहयोग जैसे विषयों को भी रेखांकित किया, जो महिला किसानों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक हो रहे हैं।

श्री रावत ने इस सार्थक और उपयोगी चर्चा सत्र के सफल आयोजन हेतु कोर्टेव एग्रीसाइन्स और आयोजन से जुड़े सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऐसे संवाद भविष्य की नीति-निर्माण प्रक्रिया को जमीनी अनुभवों से जोड़ने में प्रभावी सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कृषि विशेषज्ञों, महिला उद्यमियों, नीति-निर्माताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर विचार साझा किए।

जय जय पुष्कर राज।।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *