औद्योगिक क्षेत्र के विकास में नया अध्याय — जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की पहल से पुष्कर क्षेत्र को मिली दो बड़ी सौगातें

औद्योगिक क्षेत्र के विकास में नया अध्याय — जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की पहल से पुष्कर क्षेत्र को मिली दो बड़ी सौगातें
Spread the love

अजमेर | जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए औद्योगिक क्षेत्र पालरा को दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इन दोनों कार्यों की कुल स्वीकृत राशि 1484.34 लाख रुपये है।

कार्य 1:-
औद्योगिक क्षेत्र पालरा में आरसीसी रोड, डिवाइडर एवं सड़क की रीसर्फेसिंग का कार्य — स्वीकृत राशि: ₹ 262.81 लाख

कार्य 2 -:
औद्योगिक क्षेत्र पालरा विस्तार में विकास कार्य — स्वीकृत राशि: ₹1221.53 लाख

इन कार्यों के स्वीकृत होने से औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर आधारभूत संरचना मिलेगी, व्यापार में वृद्धि होगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने जताया आभार
पालरा और आसपास के ग्रामीणों, व्यापारियों एवं उद्यमियों ने जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि— ” रावत ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। औद्योगिक क्षेत्र की यह सौगात व्यापार के नए द्वार खोलेगी। वे वास्तव में हमारे क्षेत्र के ‘विकास पुरुष’ हैं।”

विकास की दिशा में मजबूत कदम
यह कार्य रावत की उस दूरदर्शी सोच का परिचायक है, जिसमें शहरी सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने की प्राथमिकता दी जाती है। उद्योग, रोज़गार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में यह स्वीकृति मील का पत्थर साबित होगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *