राजस्थान महिला निधि ने किया कार्यशाला का आयोजन

राजस्थान महिला निधि ने किया कार्यशाला का आयोजन
Spread the love

अजमेर, 6 अगस्त। राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश जैमन ने बताया कि मंगलवार को एनआरएलएम टीम नई दिल्ली एवं डॉ. पूजा शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान महिला निधि बैंक द्वारा जिला अजमेर के ब्लॉक अजमेर ग्रामीण के गनाहेड़ा कलस्टर पर महिला स्वयं सहायता सदस्यों से रूबरू होकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राजस्थान बजट घोषणा मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना एवं राजीविका परियोजना के सम्बंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला स्वयं सहायता सदस्यों को राजीविका परियोजना की गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम के परिलाभों से अवगत करवाया गया। ग्राम पंचायत परिसर में जिला परियोजना प्रबंधक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान महिला निधि द्वारा उपस्थित स्वयं सहायता सदस्यों एवं कलस्टर स्टॉफ के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया गया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *