नेपाल संकट: पीएम ओली ने दिया इस्तीफ़ा, संसद भवन और मंत्रियों के घरों में आगजनी

नेपाल संकट: पीएम ओली ने दिया इस्तीफ़ा, संसद भवन और मंत्रियों के घरों में आगजनी
Spread the love

नई दिल्ली। नेपाल में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। विद्रोह और लगातार बढ़ते दबाव के बीच उनका इस्तीफ़ा राष्ट्रपति द्वारा मंज़ूर कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, शाम तक नेपाल के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। इस्तीफ़े के बाद पीएम ओली को सेना ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

संसद भवन में आगजनी और हिंसा

काठमांडू और आसपास के इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए और आगजनी कर दी। यही नहीं, तीन मंत्रियों के आवास पर भी हमला कर आग लगा दी गई।
हिंसा सिर्फ काठमांडू तक सीमित नहीं रही—जनकपुर में प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ पार्टी के दफ़्तरों, मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य इमारतों में भी आगजनी की।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन

नेपाल में यह हिंसक प्रदर्शन कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का हिस्सा है। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह वाहनों को तोड़ा-फोड़ा और उनमें आग लगा दी। काठमांडू में हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर लगी पाबंदी भी हटा दी गई है। अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसी साइटें फिर से चालू कर दी गई हैं।

सरकार पर दबाव और इस्तीफ़ों की झड़ी

काठमांडू में हिंसा के बाद नेपाल कांग्रेस के 9 मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया, जिनमें डिप्टी पीएम भी शामिल हैं। इसके अलावा, RSP पार्टी के 21 सांसदों ने भी पद छोड़ दिया है।
तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए नेपाल आर्मी चीफ़ ने कड़ा रुख अपनाया है और सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *