राजस्थान के स्कूलों में 2025-26 में कुल 134 दिन अवकाश, सबसे अधिक छुट्टियां अक्टूबर में

राजस्थान के स्कूलों में 2025-26 में कुल 134 दिन अवकाश, सबसे अधिक छुट्टियां अक्टूबर में
Spread the love

जयपुर ( प्रतीक पाराशर ) | राजस्थान में 1 जुलाई (मंगलवार) से स्कूलों का नया सत्र 2025-26 शुरू हो रहा है सरकार ने कैलेंडर (शिविरा पंचांग) जारी कर दिया है नए सत्र के 365 दिनों में 134 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जबकि 231 दिन स्कूल चलेंगे। इनमें 48 दिन रविवार की छुट्टियां हैं, शेष दिनों में त्योहार, जयंती और विभिन्न दिवसों पर छुट्टी रहेगी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी शिविरा पंचांग में पूरे सत्र के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं दीपावली और मध्यावधि छुट्टियां 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होगी। वहीं सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक होगी गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 30 जून तक रहेगी

इस दौरान सरकारी स्कूलों में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की 4 छुट्टियां अतिरिक्त होंगी। कुछ छुट्टियां रविवार के दिन ही पड़ रही है दशहरे के दिन ही गांधी जयंती और शास्त्री जयंती होने के कारण 2 के बजाय एक ही दिन छुट्टी मिलेगी। इसी तरह 6 जुलाई को मुहर्रम भी रविवार को ही है

स्कूलों का समय: एक और दो पारी में अलग-अलग टाइमिंग

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के मुताबिक, एक पारी स्कूल का समय गर्मी में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। वहीं सर्दी में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा
दो पारी स्कूल में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक पहली पारी सुबह 7 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पारी 12.30 बजे शाम 6 बजे तक रहेगी प्रत्येक पारी साढ़े पांच घंटे की होगी वहीं 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक पहली पारी सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पारी 12.30 बजे से शाम 5.30 बजे रहेगी। सर्दी में प्रत्येक पारी पांच घंटे की होगी

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *