मामा को 141 वोटों से हराकर भांजे रंगलाल बलाई बने सरपंच, विधि-विधान से संभाला पदभार

मामा को 141 वोटों से हराकर भांजे रंगलाल बलाई बने सरपंच, विधि-विधान से संभाला पदभार
Spread the love

धनोप । भीलवाड़ा जिले की धनोप ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान मामा-भांजे के बीच हुआ मुकाबला काफी चर्चा में रहा। इस चुनाव में अपने मामा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाललाल बलाई को 141 मतों से हराकर जीत दर्ज करने वाले रंगलाल बलाई ने बुधवार को विधि-विधान के साथ सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया।

ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं सहकारी समिति धनोप परिसर में सुबह 9:15 बजे आयोजित समारोह में पंडित कैलाशचंद्र दाधीच के सानिध्य में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश भांबी की मौजूदगी में रंगलाल बलाई ने पदभार संभाला। सरपंच चुनाव में रंगलाल बलाई को कुल 650 मत मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मामा गोपाललाल बलाई को उनसे 141 मत कम प्राप्त हुए।

नवनिर्वाचित सरपंच एवं पत्रकार रंगलाल बलाई ने पदभार ग्रहण करने के बाद ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प जताया।

समारोह में पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा अध्यक्ष एवं सांगरिया सरपंच महावीर कुमावत, भामाशाह अतुल कुमार पालडेचा, सांपला के पूर्व उपसरपंच अर्जुनसिंह, सरपंच शिवराज आचार्य, हुकमपुरा सरपंच राजाराम जाट, रलायता सरपंच प्रतिनिधि कालूराम गुर्जर सहित शिवराज माली और चंद्रप्रकाश पाराशर मौजूद रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *