देवलियकला पंचायत मे पट्टो की जांच हेतु हाई लेवल कमिटी बनी अब तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

Spread the love

देवलियकला पंचायत मे पट्टो की जांच हेतु हाई लेवल कमिटी बनी अब तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच


भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी
जिला परिषद के सीईओ रामप्रकाश ने ग्राम पंचायत देवलियाकलां की ओर से जारी किए गए सभी पट्टो की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। साथ ही कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए है।

सीई जो रामप्रकाश ने पंचागत समिति चिनाय की देवलियाकलां ग्राम पंचायत की ओर से जाती किए गए सभी पट्टों की शिकायत की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। जिसमें जिला परिषद के एसीईओ शिवदान सिंह,
श्रीनगर पंचायत समिति विकास अधिकारी महेश चौधरी एवं अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के सहायक लेखाधिकारी प्रथम प्रवीण अग्रवाल है। उन्होंने कमेटी को प्रकरण की सम्पूर्ण जांच कर जांच रिपोर्ट मय माध्य सबूतों एवं दस्तावेज के साथ 15 दिवस में देने के निर्देश दिए हैं।

*जांच शूरू होती ईस से पहले जल गया था रिकॉर्ड

देवलियां फलां वार्ड-8 के पंच शिवराज सिंह ने भी सरपंच पति की ओर से

मिलीभगत कर लगभग पांच सौ से अधिक बेशकीमती भूखण्डों एवं कॉमर्शियल दुकानों का अवैध रूप से गुपचूप विक्रय कर करोड़ों रुपयों की राशि प्राप्त करनेका आरोप लगाते हुए संभागीय आयुक्त को शिकायत देकर जांच की मांग की थी। जिला परिषद की ओर से इससे पहले की उनकी जांच कराई जाती, दूसरे दिन ही पंचायत के रिकॉर्ड रूम में आग लग गई और रिकॉर्ड जल गया बताया प्रकरण को लेकर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *