डिडवाना के टिहरी में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत जांच की मांग

Spread the love

डिडवाना के टिहरी में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत जांच की मांग

अजमेर। सिलोरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डिडवाड़ा मे ग्राम विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की मिली भगत से टिहरी बस स्टैंड से बैरवा मोहल्ले तक ब्लाक रोड निर्माण मे भष्ट्राचार
का आरोप लगाते हुए इसकी उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग को लेकर टिहरी गांव के निवासियों ने जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन दिया है। टिहरी के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत
की ओर से टिहरी बस स्टैंड से बैरवा मोहल्ले तक ब्लॉक सड़क का निर्माण कराया है। उसमें कई बार शिकायत करने के बावजूद घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। पूरी तरह सीमेंट ब्लॉक भी नहीं लगाए गाए। रोड को रोलर से समतल तक नही किया गया खुदाई किये बीना ही पुरानी
सीसी रोड पर ही ब्लॉक सड़क बना दी । यही वजह रही कि ब्लॉक सड़क निर्माण
के कुछ समय बाद से ही उखड़ने लग गई है। इसलिए पूरे प्रकरण सहित पिछले पांच सालों के दौरान गांव में किए गए कार्यों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित करवा कर जांच कराई जाए। इस अवसर पर रामराज, छीतरमल, राजु, करतार, सत्यनारायण, पप्पूलाल, मदन गुर्जर, श्योनारायण, रामनारायण, बंशीलाल, कानाराम आदि ग्रामीण लालाराम, लोकेश, विशाल सिंह, गोपाल, उपस्थित थे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *