पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का जन्मदिन 26 जुलाई 2026 को सरवाड़ के बंक्यारानी स्थान पर धूमधाम से मनाया जाएगा

पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का जन्मदिन 26 जुलाई 2026 को सरवाड़ के बंक्यारानी स्थान पर धूमधाम से मनाया जाएगा
Spread the love

पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का जन्मदिन 26 जुलाई 2026 को सरवाड़ के बंक्यारानी स्थान पर धूमधाम से मनाया जाएगा

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)
मो. 9929554468

कुशायता। केकड़ी के पूर्व विधायक एवं राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का जन्मदिन 26 जुलाई 2026 को सरवाड़ स्थित बंक्यारानी के स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर कुशायता, बिसुदनी, सुरजपुरा, मोटालाव, गोरधा, सोकिया का खेडा पिपलाज सदारा आमली मैहरूकला कीडवा का झोपड़ा, सोकिया का खेड़ा, चिकलिया सहित आसपास के गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा 26 जूलाई 2026 सुबह 9 बजे बसों के माध्यम से सरवाड़ बंक्यारानी के लिए रवाना होंगे। ओर बंक्यारानी के स्थान पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा|
जन्मदिन समारोह के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे | तथा गौशालाओं एवं निराश्रित गायों के लिए चारा डालकर सेवा कार्य भी किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं और आयोजन को सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए मनाने की तैयारी की जा रही है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *