बीर पंचायत को विकास कार्यों की सौगात, मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया लोकार्पण व सड़क का शुभारंभ

बीर पंचायत को विकास कार्यों की सौगात, मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया लोकार्पण व सड़क का शुभारंभ
Spread the love

बीर पंचायत को विकास कार्यों की सौगात, मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया लोकार्पण व सड़क का शुभारंभ

अजमेर। जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने शनिवार, 8 अगस्त को ग्राम पंचायत बीर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का 101 किलो फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीर में नव निर्मित लाइब्रेरी तथा बीर गांव से पालरा तक रोड लाइट कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बीर चौराया से चारभुजा मंदिर बीर गांव तक 7 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत, जिला महामंत्री अर्जुन की नलियां, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, उपसरपंच रामलाल गुर्जर, सरपंच सायरा बानो, जनप्रतिनिधि हाजी सैयद मुराद अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच सायरा बानो एवं जनप्रतिनिधि हाजी सैयद मुराद अली की ओर से मंत्री सुरेश सिंह रावत को उनके स्वर्गीय पिता सूरजमल जी रावत की स्मृति में स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पिता की स्मृति से जुड़ा यह सम्मान पाकर मंत्री भावुक हो गए। उन्होंने हाजी मुराद अली एवं ग्रामवासियों की भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात देने के लिए मंत्री सुरेश सिंह रावत का आभार जताया। कार्यक्रम में ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *