ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में खुशी राम गुजर को मौके पर मिला विवाह पंजीकरण
ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में खुशी राम गुजर को मौके पर मिला विवाह पंजीकरण
हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार
कुशायता। राज्य सरकार की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत समिति सावर की ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत कुशायता के ग्राम किशनपुरा निवासी खुशी राम गुजर पुत्र रामधन गुजर को मौके पर ही विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के प्रशासक रसाल देवी खारोल ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी एवं गिरदावर सत्यनारायण मीणा द्वारा विवाह पंजीकरण प्रदान किए जाने पर खुशी राम गुजर के चेहरे पर खुशी नजर आई।
खुशी राम गुजर ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से विवाह पंजीकरण करवाने के लिए परेशान हो रहे थे। शिविर में मौके पर ही पंजीकरण मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि विवाह पंजीकरण के आधार पर उन्हें अपने घर का मालिकाना हक संबंधी प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी तथा भविष्य में ऋण की सुविधा प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। ऋण मिलने पर वे अपना व्यापार शुरू कर सकेंगे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्राप्त होने पर खुशी राम गुजर ने राजस्थान सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिल रहा है।