जिला परिषद से सहित अन्य योजनाओं में स्वीकृत कार्यों के शीघ्र ही पूर्णता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश

Spread the love

जिला परिषद से सहित अन्य योजनाओं में स्वीकृत कार्यों के शीघ्र ही पूर्णता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश

अजमेर। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने सभी पंचायत समितियों को जिला परिषद सहित अन्य योजनाओं में स्वीकृत कार्यों के शीघ्र ही पूर्णता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रमुख पलाड़ा ने पंचायत समितियों के बीडीओ को राज्य वित्त आयोग, पंद्रहवें वित्त आयोग में स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने स्वीकृत कार्य जो प्रारम्भ नहीं हुए हैं, तो संबंधित कनिष्ठ अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सूचनाएं जियो टैग सहित मंगवाएं

जिला प्रमुख ने जनप्रतिनिधियों की ओर से उनकी ओर से उद्घाटन एवं लोकार्पण कामों के शिलापट्ट नहीं लगाए जाने की शिकायत पर सभी संबंधित कार्यों की सूचना मय जियो टैग फोटो मंगवाने और लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सीसीए नियमों के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *