ग्राम पंचायत बांदरसिंदरी में प्रशासक नियुक्त

Spread the love

ग्राम पंचायत बांदरसिंदरी में प्रशासक नियुक्त

जिला कलक्टर लोक बंधु ने निवर्तमान उपसरपंच महेंद्र को ग्राम पंचायत बांदरसिंदरी का प्रशासक नियुक्त किया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु के अनुसार पंचायतीराज विभाग ने 26 मई 2025 को प्रशासक भारती देवी को ग्राम पंचायत बांदरसिंदरी के प्रशासक के पद से पदच्युत कर दिया था। पंचायत राज विभाग के निर्देशानुसार निवर्तमान उपसरपंच महेन्द्र को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

ये था मामला

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त व शासन उप सचिव इंद्रजीत सिंह ने ग्राम पंचायत बांदरसिंदरी निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक भारती देवी बैरवा के खिलाफ नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने की शिकायतों की जांच कराई। जिनके सही पाए जाने पर राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 38 (4) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरपंच एवं प्रशासक भारती देवी बैरवा को निलंबित कर दिया था।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *