वैश्य महासम्मेलन द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल का किया स्वागत

वैश्य महासम्मेलन द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल का किया स्वागत
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अजमेर जिला शाखा

वैश्य महासम्मेलन द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल का किया स्वागतअजमेर 17 मार्च / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर जिला शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को दोपहर में पुलिस गेस्ट हाउस में अजमेर जिले के नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया l
संस्था महामंत्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पुखराज पहाड़िया, मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेश चंद तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, शैलेंद्र अग्रवाल, सत्यनारायण भंसाली व हिमांशु खंडेलवाल आदि पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला का माल्यार्पण कर, शॉल व दुपट्टा औढाकर तथा बुके भेंट कर व मुँह मीठा कराकर अभिनंदन किया तथा उन्हें श्री सीता गौशाला अजमेर में आयोजित वैश्य संस्कृति एवं एकता महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का निमंत्रण भी दिया l

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *