मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता विद्यालय में पौधों का हुआ रोपण’हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यार्थियों कोभी वितरित किए पौधे
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता विद्यालय में पौधों का हुआ रोपण
‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को
भी वितरित किए पौधे
हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार) |
कुशायता। ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता में शुकवार को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत ‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि शुकवार
विद्यालय के खेल मैदान एवं परिसर में पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान नीम, करंज, बरगद, गुलमोहर, अमलतास सहित विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता स्कूल के प्रधानाचार्य
ने बताया कि विद्यालय द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रूप से विकसित होकर भविष्य में हरियाली का संदेश दें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को भी अपने घर, खेत एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण के लिए 200 पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान को लेकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।