नर्सिंग एसोसिएशनः पाराशर जिलाध्यक्ष नियुक्त
अजमेर | राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन एकीकृत के प्रदेश नेतृत्व
द्वारा विशाल पाराशर नर्सिंग ऑफिसर को अजमेर जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पाराशर ने कहा कि नर्सेज की मांगों को लेकर प्रदेश तक अपनी बात रखना
मेरी प्राथमिकता रहेगी। उनकी नियुक्ति पर कशिश कच्छावा ( प्रदेश संयोजक) राहुल
अबसरा (ब्यावर जिलाध्यक्ष ) विकाश जोशी, लोकेशनारायण, देशराज ने खुशी व्यक्त की।