नारी शक्ति वंदन आक्रोश जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

नारी शक्ति वंदन आक्रोश जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
Spread the love

नारी शक्ति वंदन आक्रोश जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

राहुल गांधी की शव यात्रा निकाल कर जलाया पुतला

अजमेर. भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात कार्यालय पर जिला अजमेर देहातध्यक्ष जीतमल प्रजापत की अध्यक्षता में नारी शक्ति बंधन आक्रोश जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ कार्यक्रम में अजमेर देहात से महिला पदाधिकारी उपस्थित रही
मुख्य वक्ता कोमल गहलोत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस की कटनी और करनी में अंतर है तथा प्रत्येक बूथ पर महिलाएं इसका विरोध करेगी
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता देना में संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में जिस प्रकार महिला बल का कांग्रेस ने विरोध किया इसका खामियाजा आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मुकेश कंवर ने भी संबोधित किया
उक्त सम्मेलन नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में जिस प्रकार विपक्ष ने पास नहीं होने दिया उसके परिणाम स्वरुप महिलाओं ने यह सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस का बहिष्कार करने का आह्वान किया
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत जिला महामंत्री सुभाष वर्मा सुनीता यादव आदि मौजूद रहे
मंच का संचालन उर्मिला कुमावत ने किया ने किया

शव यात्रा निकालकर राहुल गांधी का पुतला जलाया
भाजपा कार्यालय से आरपीएससी चौराहे तक महिलाओं ने विशाल जन समूह के साथ राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर पुतला फूका इस दौरान जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना, मुकेश कंवर, नरेंद्र चुंडावत, एडवोकेट प्रकाश रावत, हंसराज चौधरी, चंद्रभान गुर्जर, देवव्रत राठौड आदि उपस्थित रहे

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *