नसीराबाद में सुखदेव चौधरी बने नगर पालिका अध्यक्ष, रितिका शेखावत को मिले 9 वोट
नसीराबाद में सुखदेव चौधरी बने नगर पालिका अध्यक्ष, रितिका शेखावत को मिले 9 वोट
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नसीराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा पार्षद सुखदेव चौधरी निर्वाचित हुए। मतदान में सुखदेव चौधरी को 11 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रितिका शेखावत को 9 मत प्राप्त हुए।
20 पार्षदों वाले सदन में हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया। सुखदेव चौधरी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए जीत की खुशी जताई।