रामपुरा तेजाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 19 से तीन दिवसीय मेला

रामपुरा तेजाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 19 से तीन दिवसीय मेला
Spread the love

रामपुरा तेजाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 19 से तीन दिवसीय मेला

श्रद्धालुओं के स्वागत और सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज, पीठाधीश्वर रमाकांत दास जी महाराज के सानिध्य में होंगे धार्मिक आयोजन

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) रामपुरा ग्राम-लोहरवाड़ा स्थित श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम में 19 से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक मेले का आयोजन होगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत और सुविधाओं को लेकर समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मेला समिति अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। धार्मिक आयोजन श्री रमाकांत दास जी महाराज महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर एवं संरक्षक, श्री वीर तेजाजी धाम पीठ रामपुरा के सानिध्य में संपन्न होंगे।

समिति के उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड़, सचिव श्रीमती कुसुम माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष कृष्णगोपाल अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार मेले में पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन करने, धार्मिक आयोजनों में भाग लेने और धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *