प्रशासन पर बरसे विकास चौधरी, कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

Spread the love

प्रशासन पर बरसे विकास चौधरी, कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल,

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुकदमे की धमकी देने का आरोप

अजमेर अजमेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विकास चौधरी शुक्रवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
विकास चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय एक एजेंट के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पुलिस भेजकर उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विधायक ने प्रशासन से पूरे मामले में निष्पक्षता बरतने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित रूप से परेशान किए जाने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्षी कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह का भेदभाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *