मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा आजजिला परिषद अजमेर में होगी बैठक, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के कार्यों की होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा आज
जिला परिषद अजमेर में होगी बैठक, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के कार्यों की होगी समीक्षा
अजमेर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत जिले में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज जिला परिषद अजमेर में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर राम प्रकाश की अध्यक्षता में शाम 5 बजे होगी।
बैठक में अभियान के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए अभियान से जुड़े सभी लाइन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों से कहा गया है कि वे बैठक में अद्यतन सूचनाओं एवं संबंधित प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों, ताकि विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण एवं जल स्वावलंबन से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा की जा सके।