नसीराबाद में श्वान समस्या पर छावनी परिषद सख्त, वार्ड 4-5 से 8 श्वान पकड़े

नसीराबाद में श्वान समस्या पर छावनी परिषद सख्त, वार्ड 4-5 से 8 श्वान पकड़े
Spread the love

नसीराबाद में श्वान समस्या पर छावनी परिषद सख्त, वार्ड 4-5 से 8 श्वान पकड़े

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) आमजन की सुरक्षा एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में श्वानों से जुड़ी समस्या के समाधान को लेकर छावनी परिषद नसीराबाद ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार को वार्ड नंबर 4 एवं 5 में विशेष अभियान चलाकर करीब 8 श्वानों को पकड़ा गया।

छावनी परिषद की टीम ने नागरिकों से प्राप्त सूचनाओं एवं चिन्हित स्थानों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर श्वानों को सावधानीपूर्वक एवं मानवीय तरीके से पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा गया तथा निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल के अनुसार प्रक्रिया अपनाई गई।

परिषद ने श्वान प्रबंधन की कार्रवाई को नियमित एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए संबंधित रजिस्टर्ड एनजीओ Tolfa के साथ समन्वय स्थापित किया है। इसके तहत श्वानों को पकड़ने के साथ उनकी देखभाल, निर्धारित प्रक्रिया तथा आगे के फॉलो-अप पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

छावनी परिषद के अनुसार इस पहल का उद्देश्य केवल श्वानों को पकड़ना नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाते हुए दीर्घकालिक व्यवस्था विकसित करना है। क्षेत्र में श्वान समस्या से जुड़े चिन्हित स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार आगे भी अभियान जारी रहेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *