पंचायती राज की उपआयुक्त अनुपमा टेलर ने बडल्या पंचायत मे आयोजित शिवर का किया निरक्षण
पंचायती राज की उपआयुक्त अनुपमा टेलर ने बडल्या पंचायत मे आयोजित शिवर का किया निरक्षण
अभियान के तहत जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का हुआ शुभारम्भ
अजमेर,। विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत जिले की समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ईसी क्रम मे आज अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की बडल्या ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया विकास अधिकारी शिवदान सिह ने बताया की शिविर का पंचायतीराज विभाग की उप आयुक्त अनुपमा टेलर ने ओचक निरक्षण कर व्यवस्थाओ को देखा टेलर ने बडल्या ग्राम पंचायत क्षेत्र मे भ्रमण कर लाभान्वित परिवारों से मुलाक़ात की ईस दौरान अजमेर बडल्या के मुख्य मार्ग पर गंदगी देख नाराजगी प्रकट करते हुए तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिये ईस दौरान उपखण्ड अधिकारी पदमा सहित तहसीलदार अजमेर सहित पंचायत समिति के अधिकारी भी साथ रहे विकास अधिकारी शिवदान सिह ने बताया की
ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान के तहत 19 से 25 सितम्बर तक प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार
अभियान के अन्तर्गत शनिवार को जिला अजमेर में सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीण सेवा शिविरों का शुभारंभ हुआ। इसके तहत पहले दिन पंचायत समिति किशनगढ़ की रुपनगढ़ व सिलोरा, पंचायत समिति सावर की मेंहरूकला, पंचायत समिति पीसांगन की रामपुरा डाबला, पंचायत समिति केकड़ी की खवास, पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की बडलिया ग्राम पंचायत पर तथा पंचायत समिति सरवाड़, पंचायत समिति भिनाय, पंचायत समिति अंराई तथा पंचायत समिति श्रीनगर में मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सहकारिता सहित 22 विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं से आमजन को लाभान्वित किया गया।
शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील महिला सम्बल उडान योजना, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर, महिला हेल्प लाईन-181 योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम तथा शिक्षा सेतु योजना की जानकारी दी गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आमजन को उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के साथ एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनान्तर्गत गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांचें की गईं। साथ ही ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों की स्क्रीनिंग कर निक्षय पोषण किट वितरित किए गए। आयुर्वेद विभाग द्वारा भी मौके पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति में व्यवधान संबंधी समस्याओं, ढीले तारों एवं खम्भों को व्यवस्थित करने तथा लोड संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जन आधार के तहत परिवारों का नवीन नामांकन तथा सदस्यों को जोड़ने की कार्यवाही की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पालनहार योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया गया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शिविर में प्राप्त प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया। इनमें हैण्डपम्प मरम्मत, पानी की गुणवत्ता की जांच, पेयजल स्त्रोतों में क्लोरीन डालना, सफाई का भौतिक सत्यापन तथा पाइप लीकेज सहित विभिन्न पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।
पशुपालन विभाग द्वारा शिविर में रोगी पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। पशुओं का टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवा पिलाई गई। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसियां वितरित की गईं तथा पशुपालकों को योजना से लाभान्वित किया गया।
शिविरों में राजस्व अभिलेख एवं खातों के शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों के विभाजन, रास्ते एवं नामान्तरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सरकारी, चारागाह एवं विभागीय भूमि से संबंधित अतिक्रमण प्रकरणों, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर-खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करने, सीमाज्ञान एवं पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। इसके अलावा आबादी विस्तार के लिए राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक एवं राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन, आरक्षण प्रस्ताव, जाति, मूल निवास एवं हैसियत प्रमाण-पत्र तथा फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित प्रकरणों में भी आवश्यक कार्यवाही की गई।
पंचायती राज विभाग की संयुक्त शासन सचिव डॉ. अनुपमा टेलर ने पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की बडलिया ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रेरणादायी कहानियों एवं सूचनात्मक वीडियो का प्रसारण भी किया गया।