राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा अजमेर जिले में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 (गृह विभाग) पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से कराई जाए। परीक्षा केन्द्र एवं आसपास पूरी निगरानी व सख्ती रखी जाए। परीक्षा केन्द्रों पर

Spread the love

पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं शुचिता से सम्पन्न कराएं परीक्षा- लोक बन्धु

जिला कलक्टर ने की रविवार को होने वाली एसआई परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

  • परीक्षा केन्द्र एवं आस-पास रहेगी सख्त निगरानी
  • तय समय के पश्चात किसी को नहीं मिलेगा प्रवेश
  • परीक्षा केन्द्रों पर होगी वीडियोग्राफी, फ्रिस्किंग भी होगी

अजमेर, 19 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने निर्देश दिए कि रविवार 20 सितम्बर को राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा अजमेर जिले में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 (गृह विभाग) पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से कराई जाए। परीक्षा केन्द्र एवं आसपास पूरी निगरानी व सख्ती रखी जाए। परीक्षा केन्द्रों पर फ्रिस्किंग व वीडियोग्राफी संबंधी निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए। तय समय के बाद किसी भी स्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाए। परीक्षा की गोपनीयता व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इससे संबंधी निर्देशों की अक्षरशः पालना की जाए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के अटल सेवा केन्द्र में 20 सितम्बर को होने वाली उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष वर्धन अगरवाला भी साथ रहे। उन्होंने परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के लिए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की पृथक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केन्द्र में परिक्षार्थी के प्रवेश के समय समस्त परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक एवं फेस ऑथेन्टिकेशन कराया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होने परीक्षा केन्द्रों के आसपास सघन निरीक्षण, संवेदनशील स्थानों की पहचान तथा 100 मीटर के दायरे में आने वाले साइबर कैफे एवं ई-मित्र दुकानों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए। किसी भी कार्मिक द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। लाया गया फोन स्विच ऑफ कर सीलबंद बॉक्स में अलमारी में सुरक्षित रखा जाए। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रांरभ होने से 2 घण्टा पूर्व प्रवेश अनुमत होगा। परीक्षा केन्द्र के भवन में परीक्षार्थी के प्रवेश से पूर्व पुलिसकर्मी आंतरिक सतर्कता दल/बोर्ड द्वारा अधिकृत ऎजेंसी द्वारा दो से तीन स्तरीय तलाशी ली जानी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्र में बैग, पर्स, सेल्यूलर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घडी, किताब, नोट, इलेक्ट्रॉनिक या किसी प्रकार का संचार उपकरण अथवा अन्य किसी भी प्रकार की निषिद्ध या आपत्तिजनक सामग्री साथ नहीं ला सके। यदि कोई अभ्यर्थी धार्मिक प्रतीक चिन्हों को धारण कर आता है तो उससे नहीं उतरवावें । शंका होने पर उसकी गहन जाँच कर परीक्षा में प्रवेश की अनुमति दी जाए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 2-2 वीडियोग्राफर की नियुक्ति की जायेगी ।

उन्होंने समन्वयक केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा आयोजन सम्बन्धी सभी व्यवस्थाएँ यथा बैठक व्यवस्था मैजों, डेस्क पर चौक से रोल नम्बर लिख दिये जावें ताकि परीक्षार्थी को अपनी सीट तलाशने में आसानी रहे। बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराये गये प्ले कार्ड, पोस्टर, नोटिस चिपकाना बैठक प्लान की तैयारी पूर्ण की जाए। फर्नीचर अच्छी स्थिति में पर्याप्त संख्या में होना चाहिए। बिजली फिटिंग, पंखे एवं लाईटें चालू अवस्था में होनी चाहिए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के सामने दीवार पर घड़ी की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि परीक्षा केन्द्र पर शारीरिक रूप से अशक्त (विकलांग) परीक्षार्थी भी पंजीकृत है. तो केन्द्राधीक्षक द्वारा परीक्षार्थी की शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे भूतल पर ही परीक्षा देने, उस के शौचालय व पीने के पानी आदि की विशेष व्यवस्था की जावे ।

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा कक्ष में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थी वेरीफिकेशन शीट, मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रवेश-पत्र एवं अभ्यर्थी की फोटो से जाँच कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश देंवे। अभिजागर अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व सूचित करें कि सभी अभ्यर्थी अपना आवंटित प्रश्न पत्र ठीक से जाँच ले कि प्रश्न पत्र में हुए हैं मुद्रण तो अभिजागर संबंधी त्रुटि तो नहीं है। सहायक कर्मचारी को अभिजागर नियुक्त नहीं किया जावे। परीक्षा कक्षों में अभिजागरों की नियुक्ति एक घण्टे पूर्व लाटरी निकालकर रेण्डम आधार पर की जावे।

उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तिकाओं की गोपनीयता भंग नहीं हो एवं अभ्यर्थियों के चेहरे रिकॉर्ड हो जावे। प्रश्न-पत्र की गोपनीयता को बरकरार रखते हुए उक्तानुसार वीडियोग्राफी हेतु वीडियोग्राफर को आवश्यक रूप से पाबन्द किया जावे । वीडियोग्राफर के साथ तकनीकी जानकारी रखने वाले एक शिक्षक की नियुक्ति की जाए जिसकी देखरेख में पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। केन्द्र पर प्रश्न पत्र बॉक्स पैकेट परीक्षा प्रारम्भ पूर्व पर्यवेक्षक की मौजूदगी में खोला जाकर सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से करायी जायेगी।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी परीक्षा श्रीमती वंदना खोरवाल, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *