राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन l

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन l
Spread the love


ग्राम विकास अधिकारी ग्राम के विकास की मुख्य धुरी है l

प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारी कर्म योगी है l

जिस राज्य के कर्मचारी संतुष्ट रहते हैं वह राज्य त्वरित गति से विकास करता हैभजनलाल शर्मा

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन l

जयपुर, 26 अप्रैल, 2026 आज मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया l जिसमें प्रदेश के 41 जिलों से सैकड़ो की संख्या में ग्राम विकास अधिकारी प्रातः 9:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे l
ग्राम विकास अधिकारियों की संख्या इतनी अधिक थी कि मुख्यमंत्री आवास में उनके लिए बैठने की कुर्सियों कम पड़ गई एवं मुख्यमंत्री के स्टाफ को कुर्सियों की अलग से व्यवस्था करनी पड़ी l
मुख्यमंत्री ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारी कर्म योगी है एवं ग्राम के विकास की मुख्य धुरी है l

ग्राम विकास अधिकारियों के जोश एवं उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भाव विभोर हो गए एवं उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी सरपंच रहा हूं इसलिए ग्राम विकास अधिकारियों के महत्व को जानता हूं, ग्राम विकास अधिकारी केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को धरातल पर लागू करने के सारथी हैं l
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास अधिकारियों के पदोन्नति अवसरों में वृद्धि के लिए वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के 750 नवीन पदसर्जित करने एवं पदोन्नतियों के न्यायिक व्यवधान को दूर करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा भविष्य में भी ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन्हें पूर्ण करने का आश्वासन दिया l
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यह जानता हूं कि जिस राज्य के कर्मचारी संतुष्ट होते हैं वह राज्य त्वरित गति से विकास के पथ पर अग्रसर होता है l
इसलिए मेरी सरकार महासंघ के माध्यम से कर्मचारियों से संवाद स्थापित करेगी एवं उनकी जायज मांगों पर त्वरित गति से कार्य करेगी l
ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने संवर्ग के केडर स्ट्रैंथन करते हुए वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के 750 नवीन पद सृजन करने, वरिष्ठता निर्धारण संबंधी नियमों में संशोधन करने, ग्राम विकास अधिकारियों के 850 रिक्त पदों पर भर्ती करने, ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के 3467 नवीन पद सृजन करने सहित पदोन्नति के नए अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया l
महावीर शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों का भी नेतृत्व करता है एवं सरकार कर्मचारियों से महासंघ के माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए, उनकी छोटी-छोटी मांगों का समाधान करेगी तो उनमें उत्साह का संचार होगा एवं प्रदेश के 8 लाख कर्मचारी जो कि 8 करोड़ जनता के ट्रस्टी है वह दोगुनी ऊर्जा से कार्य करेंगे l
संगठन के प्रदेश महामंत्री शिवराज चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से सैकड़ो की संख्या में ग्राम विकास अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे है l

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, शासन सचिव पंचायती राज जोगाराम, ग्राम विकास अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश खटोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद जाट, प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार तोमर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबूलाल धाबाई, प्रदेश मंत्री आईटी नेम सिंह मीणा, प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश भाकर, प्रदेश संयुक्त मंत्री अशोक सुथार, विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष जिला मंत्री सहित सैकड़ो ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे l

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *